Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : More than 500 runners participated in the five kilometer marathon at Noida Stadium
{"_id":"676e884b9c73be4edc03a0b1","slug":"video-more-than-500-runners-participated-in-the-five-kilometer-marathon-at-noida-stadium","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा स्टेडियम में पांच किलोमीटर की मैराथन में 500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा स्टेडियम में पांच किलोमीटर की मैराथन में 500 से अधिक धावकों ने लगाई दौड़, देखें वीडियो
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 04:28 PM IST
नोएडा सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बुधवार को बागी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पांच किलोमीटर लंबी मैराथन का आयोजन किया, जिसमें 500 से अधिक धावकों ने भाग लिया। आयोजक पप्पू ठाकुर ने बताया कि धावकों का स्वागत जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। मैराथन का शुभारंभ बागी फाउंडेशन के संस्थापक बागी मंदीप ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ की शुरुआत नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से हुई। धावकों ने सेक्टर 24 लाल बत्ती और सेक्टर 12/22 पुलिस चौकी से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक का सफर तय किया, जहां मैराथन के सेकंड प्रोमो का समापन हुआ। इस आयोजन में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 3 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए 2 हजार रुपये प्रदान किए गए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बागी मंदीप ने सभी प्रतिभागियों को नीम का पौधा भेंट किया।इस मौके पर हैप्पी कुमार, पप्पू ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।