{"_id":"676d895b1ee33f2e4c0933d3","slug":"video-6440-km-long-road-to-be-constructed","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पोनी रोड चौड़ीकरण के लिए 5.84 करोड़ आवंटित, 6.440 किलोमीटर लंबी सड़क का होना है निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पोनी रोड चौड़ीकरण के लिए 5.84 करोड़ आवंटित, 6.440 किलोमीटर लंबी सड़क का होना है निर्माण
पोनी रोड पर जाम की समस्या झेलने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पोनी रोड चौड़ीकरण के लिए गुरुवार को उन्नाव पीडब्ल्यूडी को शासन से मंजूरी मिल गई है। साथ ही विभाग को पांच करोड़ 84 लाख छह हजार रुपये की पहली किस्त आवंटित कर दी गई है। 11.68 करोड़ की लागत से 6.440 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसमें नाली और फुटपाथ भी बनाए जाएंगे।
पोनी रोड संकरा होने से अरसे से लोग जमा की समस्या झेल रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की कवायद काफी दिनों से हो रही थी, गुरुवार को इसकी मंजूरी मिल गई। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि शासनादेश मिल गया है। खाते में पांच करोड़ 84 लाख छह हजार रुपये की पहली किस्त आ गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा, प्रक्रिया पूरी होने में अभी एक माह लगेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।