{"_id":"676d35b828c6f9f43f0fcb09","slug":"video-balrampur-saibra-thaga-ka-tha-atara-rajayaya-aarapaya-ka-palsa-na-thabca","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Balrampur: साइबर ठगी के दो अंतर राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Balrampur: साइबर ठगी के दो अंतर राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
साइबर ठगी करने वाले दो अंतर राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों के पास से 60 हजार रुपये नकदी, चार मोबाइल व कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एसपी विकास कुमार ने बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि फुलवरिया बाइपास विशुनापुर निवासी आनंद कुमार ने 25 अक्तूबर 2024 को तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि उन्हें व उनके मित्र विनय तिवारी को फर्जी प्रपत्र देकर साइबर अपराधियों ने पोषण ट्रैकर एप से गर्भवती को छह हजार रुपये देने का झांसा दिया और उनके खाते से 20 हजार रुपये ठग लिए। आनंद का बैंक खाता भी फ्रीज हो गया। साइबर अपराधियों ने इसी तरह से अजीत मोबाइल शॉप, मिश्रा सीएससी सेंटर व आराध्या मोबाइल शॉप भगवतीगंज से भी ठगी किया।
एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना बलरामपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। एएसपी योगेश कुमार के नेतृत्व में सीओ यातायात डीके श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना आरपी यादव की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
बृहस्पतिवार को बहादुरापुर पेट्रोल पंप के पास से अंतर राज्यीय साइबर अपराधी सच्चिदानंद मंडल निवासी झिलुआ जगदीशपुर थाना बुढ़ई जनपद देवघर झारखंड तथा दीपक वर्मानिवासी झूरीकुइंया थाना खरगूपुर जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से 60 हजार नकदी के साथ घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल, चार कूटरचित आधार कार्ड व पांच कूटरचित आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद की गई।
चार दुकानदारों से 98 हजार 999 रुपये का किया था ठगी
पूछताछ में सच्चिदानंद मंडल ने बताया कि मेरे गांव झिलुआ जगदीशपुर के 20 लड़के साइबर ठगी करते हैं। मेरे मौसी की शादी दीपक वर्मा के गांव झूरीकुइंया में हुई है। मौसी के यहां आता रहता हूं। इस दौरान दीपक से दोस्ती करके उसे साइबर ठगी में शामिल कर लिया। दोनों ने मिलकर जिले के चार दुकानदारों से 98 हजार 999 रुपये की ठगी की है। दोनों दिसंबर 2023 में झारखंड के साइबर थाना गिरीडीह में ठगी के मामले में जेल जा चुके हैं। झारखंड में अपराध करके बलरामपुर व बलरामपुर में अपराध करके झारखंड भाग जाते हैं। सच्चिदानंद व दीपक वर्मा के विरूद्ध झारखंड व बलरामपुर के साइबर थाने में ठगी के चार-चार मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।