Hindi News
›
Video
›
City & states
›
Relief to Chairperson... Three councillors withdrew their affidavits from the no-confidence motion
{"_id":"676d549ec2a2cd5b720e463a","slug":"relief-to-chairperson-three-councillors-withdrew-their-affidavits-from-the-no-confidence-motion-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-116923-2024-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन को राहत... अविश्वास प्रस्ताव से तीन पार्षदों ने शपथ पत्र वापिस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरपर्सन को राहत... अविश्वास प्रस्ताव से तीन पार्षदों ने शपथ पत्र वापिस लिया
झज्जर। 24 दिसंबर को बहादुरगढ़ ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन के खिलाफ लाए गए 20 पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव से तीन पार्षदों ने अपना शपथ पत्र वापिस ले लिया है। अविश्वास प्रस्ताव में बहुमत हासिल करने के लिए 21 पार्षदों का होना आवश्यक है, लेकिन विपक्ष के पास 17 पार्षद बचे है। 24 दिसंबर का 20 पार्षदों ने डीडीपीओ को अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र दिया था। बहादुरगढ़ ब्लॉक समिति में कुल तीस पार्षद हैं। इसमें से वार्ड नंबर 29 की पार्षद वर्षा गौतम को बहादुरगढ़ ब्लॉक समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है। चेयरपर्सन की कार्यप्रणाली से नाखुश पार्षदों ने 24 दिसंबर को 20 पार्षदों की ओर से डीडीपीओ को शपथ पत्र दिया था। वीरवार को 20 पार्षदों में तीन पार्षदों ने अपना शपथ पत्र वापिस ले लिया। अब विपक्ष में 17 पार्षद बचे हुए हैं और चेयरपर्सन के पक्ष में 13 पार्षद हो गए हैं। वर्षा गौतम ने दिसंबर 2022 के चुनाव में जीत दर्ज कर ब्लॉक समिति कुर्सी हासिल की थी। वहीं अब 13 पार्षदों के साथ बहुमत का आंकड़ा ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन के पक्ष में है। चेयरमैन के पास पहले 10 थे और अब तीन और आ गए। चेयरमैन को कुर्सी बचाने के लिए 11 पार्षदों का समर्थन चाहिए था, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। वहीं विपक्ष को 21 पार्षद अविश्वास पारित के लिए चाहिए थे, लेकिन तीन चेयरमैन के पक्ष में आने के बाद अब विपक्ष में इनकी संख्या 17 रह गई है। वीरवार को वार्ड तीन से सतनारायण, वार्ड चार से राकेश, वार्ड 14 से रमेश कुमार ने अपना शपथ पत्र वापिस लिया है। बहादुरगढ़ ब्लॉक समिति में कुल 30 पार्षद है। ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन वर्षा गौतम ने कहा कि कुछ राजनीतिक मतभेद के कारण कुछ ब्लॉक समिति सदस्यों की ओर से मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी की गई थी। फिलहाल मेरे पास पूर्ण बहुमत है। विपक्ष ने कुछ ब्लॉक समिति सदस्यों को बहाल फुसला कर जबरदस्ती घर से उठा कर मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए भड़काया है। जिन 20 ब्लॉक समिति सदस्यों ने डीडीपीओ झज्जर को अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र दिया था। उनमें से वीरवार को तीन ब्लॉक समिति सदस्यों ने अपना अविश्वास के लिए दिया गया शपथ पत्र वापिस लिया है। तीन ब्लॉक समिति सदस्यों ने डीडीपीओ को शपथ पत्र की ओर से पहले दिए हुए शपथ पत्र को रद्द करने और वर्तमान में चेयरपर्सन के समर्थन में बहुमत सिद्ध किया है।
यह हैं चेयरपर्सन के पक्ष के पार्षद वीरवार को तीनों पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव का शपथ पत्र वापिस लिए जाने के बाद अब चेयरपर्सन के पक्ष में 13 पार्षद हो गए है। जिसमें वार्ड 3 से सतनारायण, वार्ड 4 से राकेश, वार्ड 5 से ज्योति, वार्ड 6 से दयानंद, वार्ड 8 से योगेश, वार्ड 10 से देवबीर, वार्ड 11 से रेनू देवी, वार्ड 14 से रमेश कुमार, वार्ड 19 से प्रमोद आर्य, वार्ड 21 से अजीत, वार्ड 22 से रेनू बाला, वार्ड 24 से पूरम देवी व वार्ड 29 से वर्षा गौतम शामिल है।
इन पार्षदों ने चेयरपर्सन के खिलाफ खोला है मोर्चा तीन पार्षदों के शपथ पत्र वापिस लिए जाने के बाद अब विपक्ष के पास 17 पार्षद रह गए है। जिसमें वार्ड 1 से बलराज, वार्ड 2 से अंजू रानी, वार्ड 7 से नवीना, वार्ड 9 से सुमन, वार्ड 12 से रजत, वार्ड 13 से रिंकी, वार्ड 15 से अमित, वार्ड 16 से कविता, वार्ड 17 से आशीष, वार्ड 18 से विद्या, वार्ड 20 से नीलम, वार्ड 23 से अभिषेक, वार्ड 25 से सुरजीत, वार्ड 26 से साहिल, वार्ड 27 से रचिता, वार्ड 28 से जसबीर व वार्ड 30 से हरवेश मान शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।