{"_id":"676d6d24999728123605f1ff","slug":"video-thakakata-tha-bya-para-ma-dakatara-na-oiparashana-kara-thaya-thaya-para-ka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दिक्कत थी बायें पैर में... डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया दायें पैर का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दिक्कत थी बायें पैर में... डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया दायें पैर का
सुल्तानपुर में गोलाघाट स्थित एक हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग महिला के बाएं पैर की जगह दाहिने पैर का आपरेशन करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत करने पर चिकित्सक ने बाद में बाएं पैर का ऑपरेशन किया। अब बुजुर्ग महिला दोनों पैरों से चलने में असमर्थ हो गई है। उनके पुत्र ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
प्रतापगढ़ जिले के कंधई हनुमानगंज निवासी गनेश कुमार प्रजापति के मुताबिक उनकी मां भुलइया देवी बाएं पैर में चोट लगने से चलने-फिरने में असमर्थ थीं। उन्हें गोलाघाट स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां 26 दिसंबर को उनके बाएं पैर का ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले गए।
ऑपरेशन के बाद जब उन्हें बाहर निकाला गया तो पता चला कि चिकित्सक ने दाहिने पैर का आपरेशन कर दिया। इसका विरोध करने पर उनकी मां को दोबारा से ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। जहां पर उनके बाएं पैर का भी आपरेशन कर दिया गया। अब उनकी मां चलने-फिरने में असमर्थ हैं। पीड़ित ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।