{"_id":"676d1974172c3fe7ff0b7fe8","slug":"video-escape-tunnel-of-ranau-siwai-railway-crossed-karnprayag-rishikesh-railway-line","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन: रानौ-सिवाई रेलवे की एस्केप टनल हुई आरपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन: रानौ-सिवाई रेलवे की एस्केप टनल हुई आरपार
कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन के पैकेज 9 के तहत चल रहे रानौ-सिवाई रेलवे को जोड़ने वाली एस्केप टनल आरपार हो गई है। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे टनल आरपार हो गई। इस पर सभी कर्मचारियों, श्रमिकों, इंजीनियरों ने एक दूसरे को बधाई दी और भारत माता के जयकारे लगाए। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो मार्च 2025 तक मुख्य टनल भी आरपार हो जाएगी। बुधवार को निर्माणाधीन रेल लाइन के अंतिम स्टेशन रानौ-सिवाई एस्केप (इमरजेंसी टनल) टनल आरपार हो गई है। रेलवे विकास निगम के तहत डीबीएल (दिलीप बल्डूकॉन लि. इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट) की ओर से 6.322 किमी लंबी एस्केप टनल का निर्माण कार्य जून 2021 में शुरू किया गया था। इसके दोनों छोर पर एक हजार से अधिक श्रमिक और 200 से अधिक इंजीनियर सहित अन्य कर्मी और अधिकारी दिन रात काम में जुटे थे और अब इसकी एस्केप टनल आरपार हो गई है। वहीं मुख्य टनल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर आरवीएनएल अजीत सिंह यादव ने कहा कि कोटसभी कर्मचारियों, इंजीनियरों, श्रमिकों ने दिन रात मेहनत कर रानौ-सिवाई एस्केप टनल का निर्माण किया है। मुख्य टनल किसी तरह बाधित होने पर या टनल बंद होने पर मुख्य टनल के बगल में बनी एस्केेप टनल से निकला जा सकता है। साथ ही मुख्य टनल का काम भी जोर शोर से कार्य किया जा रहा है। मार्च 2025 के आसपास मुख्य टनल भी आर-पार हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।