{"_id":"676d1611989fd8976f0943eb","slug":"video-sahibzadas-of-guru-gobind-singh-were-remembered-on-martyrdom-day-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर में शहादत दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर में शहादत दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को किया याद
आज वीर बाल दिवस है। ये दिन गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की वीरता और बलिदान के नाम समर्पित है। इसी के चलते हमीरपुर भाजपा मंडल द्वारा हमीरपुर गुरुद्वारा में शहादत दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को याद किया गया। गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान सिख इतिहास और भारतीय संस्कृति में वीरता और धर्म की रक्षा का अविस्मरणीय उदाहरण है।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव नरेन्द्र अत्री, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा व हमीरपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं सदर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की वीरता और बलिदान को याद किया गया। उन्होंने कहा कि छोटी सी आयु में ही गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादो ने अपना बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि आज जिला भाजपा के द्वारा हमीरपुर के गुरुद्वारे में साहिबजादो को याद किया है। भाजपा के प्रदेश सचिव एवं मुख्य वक्ता नरेंद्र अत्रि कहा कि आज हरमंडल स्तर पर भाजपा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि हर जगह पर बड़ी धूमधाम से शहीद बाल दिवस मनाया जा रहा है और कार्यक्रमों का आयोजन कर शहादत को याद किया जा रहा है। वही आज शहीदों के बलिदान से जो प्रेरणा मिल रही है उसे भी अपनाने का प्राण किया जा रहा है। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार प्रकाश सिंह ने कहा कि आज शहीदी दिवस देशभर में मनाया जा रहा है और शहीदों को याद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।