{"_id":"676d1f13c33176a2a9014f6c","slug":"video-umrao-jaan-death-anniversary-celebrated-in-kashi-demand-made-to-cm-yogi-know-about","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : काशी में मनाई गई उमराव जान की पुण्यतिथि, CM Yogi से की गई ये मांग; जानें उनके बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : काशी में मनाई गई उमराव जान की पुण्यतिथि, CM Yogi से की गई ये मांग; जानें उनके बारे में
डर्बीशायर क्लब ने गुरुवार की दोपहर अध्यक्ष शकील अहमद 'जादूगर' के नेतृत्व में 87वीं पुण्यतिथि उमराव जान के फातमान स्थित मस्जिद काली गुम्बज के पास सिगरा में मनाई गई।
उपस्थित जनों ने उमराव जान के मकबरे पर फातिहा पढ़ी। फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की।
शकील अहमद ने बताया कि फैजाबाद में पली बढ़ी उमराव जान किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बकौल उमराव जान फैजाबाद की थी। उनके बचपन का नाम अमीरन था तथा नृत्य-गायन की बारिकियां उन्होंने लखनऊ में सीखी और यहां के नवाबों के महल में अपनी नृत्य गायन की प्रतिभा से नवाबी को अपना दीवाना बना दिया। अमीरन को नवाबों ने उमरावजान बना दिया हर जुबां पर बस उमराव जान का ही नाम था। इज्जत और शोहरत उनके कदम छू रही थी। उमराव जान के हुस्नो अदा की बारिकियों को मशहूर निर्देशक मुजफ्फर अली ने परदे पर जहां रेखा को उमरावजान बनाया वहीं दूसरी फिल्म उमराव जान का किरदार एश्वयों ने निभाकर बखूबी पेश कर दुनिया को उनका तसव्बुर कराया जिसे आज भी लोग भूले नहीं हैं। श्रीशकील ने आगे बताया कि अपने अंतिम समय में उमरावजान बनारस आकर अपनी तनहा जिन्दगी गुजारने लगीं।
अन्त में श्री शकील ने कहा कि 26 दिसम्बर 1937 को बनारस में अंतिम सांस लेकर अपनी प्रतिभा अपनी शोहरत और इस दुनिया को छोडकर उमराव जान हमेष्श के लिये रूख्सत हो गयीं। बरसी के मौके पर शकील ने राज्य सरकार से मांग किया कि उमरावजान के मकबरे के उपर मार्क्स लाइट लगवा दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।