{"_id":"676d15f92ebb4fc1a0081d61","slug":"video-khashahal-kashapara-epa-para-haga-samasayao-ka-nathana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : खुशहाल काशीपुर एप पर होगा समस्याओं का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : खुशहाल काशीपुर एप पर होगा समस्याओं का निदान
काशीपुर शहर के विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का निदान अब एक क्लिक पर मिलेगा। इसके लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। काशीपुर के दो सर्राफा व्यवसायियों की पहल पर खुशहाल काशीपुर एप का लांच किया गया है। बुधवार को केडीएफ के द्रोणासागर स्थित कार्यालय में खुशहाल काशीपुर एप का शुभांरभ किया गया। रामनगर रोड पर ब्रांडेड ज्वैलरी का कारोबार करने वाले शोभित अग्रवाल ने बताया कि यह ऐप काशीपुर को स्मार्ट और प्रगतिशील शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं व्यवसायी शक्ति प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस एप के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं की शिकायत आसानी से दर्ज कर सकते हैं। समस्या से संबंधित तस्वीरें और लोकेशन अपलोड कर सकते हैं।
केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि केडीएफ चाहता है कि काशीपुर का हर नागरिक उनकी संस्था से जुड़ते हुए अपनी समस्याओं को रख सके। यहां पर सुशील कुमार, डॉ. के अग्रवाल, डॉ. तरुण सोलंकी, चक्रेश जैन, डॉ. - योगराज सिंह, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।