{"_id":"676cf770487bcbafbb01b60c","slug":"police-revealed-theft-worth-lakhs-in-24-hours-jodhpur-news-c-1-1-noi1367-2456215-2024-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 02:14 PM IST
जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर को एक मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही माल को बरामद किया है। भवानी सिंह ने बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी कि वह शादी समारोह में गए हुए थे।
इस दौरान उनके निवास से कुछ चोरों ने कीमती सामान सोना, चांदी व जेवर चुराकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही तप्तीश शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जब प्रार्थी भवानी सिंह घर पहुंचा तो 70 लाख रुपए का माल चोरी हो गया।
इसके पश्चात जोधपुर कमिश्नर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने में जुटी और साइबर तकनीक अपनाते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस चोरी का खुलासा किया और 100% माल भी बरामद कर लिया।
इसके साथ ही आरोपी खुमाराम जोकि शेरगढ़ का निवासी है। पुलिस ने आरोपी से पूरा माल भी बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि और भी चोरी के मामले इससे खुल सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।