{"_id":"676d1af0dfb0da666a0db603","slug":"video-five-day-long-mahakothig-concludes-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा में पांच दिन चले महाकौथिग का समापन, लोगों को खूब पसंद आई पहाड़ी ड्रेस और आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा में पांच दिन चले महाकौथिग का समापन, लोगों को खूब पसंद आई पहाड़ी ड्रेस और आभूषण
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:29 PM IST
Link Copied
नाक की नथ जितनी बड़ी होग, मायके का रुतबा और घराना उतना ही बड़ा माना जाता है। लड़की की शादी में नाक की नथ मामा की तरफ से आती है। गले का गोलाबंद ससुराल से जरूर आता है। वहीं, गले का चंद्रहार उत्तरकाशी का मुख्य आभूषण है। अब हिमाचली लोग भी खूब पहन रहे हैं। इन आभूषणों का पहनावा अब बढ़ने लगा है। उत्तराखंड महाकौथिग में इन आभूषणों की चमक खूब देखने को मिली। मूलरूप से पौड़ी-गढ़वाल निवासी मधु थपलियाल ने बताया कि वह वैशाली गाजियाबाद में रहती हैं और पिछले पांच साल से यहां आर्टफिशियल आभूषणों की स्टॉल लगा रही हैं। कुछ आभूषण वह खुद ही बनाती हैं।
वहीं, देहरादून निवासी किशोर भारद्वाज महाकौथिग में गरम कपड़ों की दुकान लगाए थे। किशोर ने बताया कि यहां पर उत्तराखंडी डिजाइन के साथ हैंडमेड कपड़ों को लेकर आए हैं। इसमें गरम सूट और गरम कुर्ती की मांग अधिक देखने को मिल रही है। वहीं, आकांक्षा जुयाल ने बताया कि यहां पर लहंगा-चोली के साथ पहाड़ी ड्रेस लेकर आई थीं। यह ड्रेस सामान्य बाजारों में नहीं मिलती है। इसकी डिजाइन, कपड़ा और सिलाई बिल्कुल अलग होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।