{"_id":"676d6d1f4e8b3d7e490150ba","slug":"video-ayathhaya-ma-savatatara-thava-saha-bl-amata-shaha-ka-byana-ka-taugdha-marakara-pasha-kara-raha-kagarasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या में स्वतंत्र देव सिंह बोले- अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या में स्वतंत्र देव सिंह बोले- अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही कांग्रेस
अयोध्या में ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर कहा कि गृहमंत्री ने ऐसा कोई शब्द नहीं बोला है जो आपत्तिजनक हो। कांग्रेसियों ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है।
कांग्रेस के पूरे खानदान नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक ने सिर्फ अमित शाह का ही अपमान नहीं किया। इन लोगों ने देश के गौरव भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी अपमान किया था। सोनिया गांधी ने सदन के अंदर ही भ्रष्ट, निकम्मा और बेईमान प्रधानमंत्री बोला था। अटल जी ने कहा था 40 साल की राजनीति में मेरे कपड़े पर कोई एक दाग नहीं है, मैडम यह किस डिक्शनरी से शब्द निकाल कर लाई हैं।
मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि चुनाव तो हम ही जीतेंगे। मोदी और योगी की जो लोकप्रियता है, उसके आधार पर हम एक तरफा चुनाव जीतेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की परिश्रम की पराकाष्ठा है, जिससे हम चुनाव जरूर जीतेंगे। विपक्ष के सवाल पर स्वतंत्र देव ने कहा कि विपक्ष है कहां, 25 साल का बालक नहीं बता सकता कांग्रेस की सरकार कैसी थी।
कांग्रेस के शासन में बम फटता था, श्रीनगर, ताज होटल, अयोध्या और काशी में बम फटता था। आज योगी जी के शासन में एक भी बम नहीं फटता। लोग भूख से मरते थे, आज एक भी व्यक्ति न भूख से सो सकता है न भूख से मर सकता है। जिन सड़कों पर 12 बजे दिन में लोग नहीं निकलते थे, आज रात के 12 बजे भी घूमते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन पर कहा कि प्रधानमंत्री का जो भी निर्णय होता है, राष्ट्र के हित में होता है। एक साथ चुनाव होगा तो अच्छा होगा। समय और खर्च की बचत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।