{"_id":"676d6d1ab0d66964a20ca99a","slug":"video-etaema-oura-uugdhana-sava-kathara-thana-ka-nama-kara-raha-tha-thaga-tha-garafatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एटीएम और उड़ान सेवा केंद्र देने के नाम कर रहे थे ठगी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एटीएम और उड़ान सेवा केंद्र देने के नाम कर रहे थे ठगी, दो गिरफ्तार
गोंडा में एटीएम मशीन लगाने और उड़ान सेवा केंद्र की फास्ट सुविधा देने के नाम पर ठगी को दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने 37 लोगों से कुल 67 लाख रुपये ठगी की है। वहीं, झारखंड, बिहार और उड़ीसा समेत अलग-अलग राज्यों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है।
नगर कोतवाल संतोष मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने दिल्ली से हरियाणा के साउथ सिटी से तरूण कुमार दुदेजा और मोतीगंज के राजापुर परसौरा निवासी संदीप कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।
बीते 27 अप्रैल को आवास विकास कॉलोनी निवासी विशाल मित्तल से उड़ान पेमेंट सर्विस लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर विनय कुमार पांडेय और तरूण दुदेजा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विवेचक ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में 37 लोगों से 67 लाख रुपये की ठगी की बात सामने आई है। आरोपियों ने एटीएम मशीन लगाने व उड़ान सेवा केंद्र के जरिए फास्ट सुविधा देने के दावे कर रहे थे। मगर सुविधा न मिलने के बाद पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।