{"_id":"676d8e00424c4e0f9107b694","slug":"video-dcm-hits-school-e-rickshaw-girl-student-and-driver-died","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीसीएम ने स्कूली ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छात्रा व चालक की मौत, हादसे से नाराज लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीसीएम ने स्कूली ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छात्रा व चालक की मौत, हादसे से नाराज लोगों ने किया हंगामा
सात बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे ई-रिक्शा में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सवार दो बच्चे छिटक कर दूर गिरे। जबकि पांच बच्चों और चालक को डीसीएम करीब 20 मीटर तक घसीटती ले गई। हादसे में चालक के साथ आगे बैठी छात्रा की मौत हो गई वहीं पांच बच्चे घायल हो गए। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को कानपुर रेफर कर दिया। चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। घटना से नाराज लोगों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया।
कोतवाली क्षेत्र के काजीखेड़ा निवासी सुनील पाल (30) ई रिक्शा चालक था। वह गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बाराती नगर मोहल्ले की सृष्टि (08), छवि (12), वैभवी (10), दैविक (11), कार्तिकेय (13), रुद्रांश (5) और हिमांशु (13) को चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रहा था। फरीदपुर मोड़ के पास डीसीएम ने ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ई रिक्शा पलट गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।