Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
VIDEO : UP: Young man and eight month old daughter died after being crushed by a dumper... The world was looted in front of the wife's eyes
{"_id":"676d3edbdbf03168b9034fd0","slug":"video-up-young-man-and-eight-month-old-daughter-died-after-being-crushed-by-a-dumper-the-world-was-looted-in-front-of-the-wifes-eyes","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : UP: डंफर से कुचलकर युवक और आठ माह की बेटी की मौत... पत्नी की आंखों के सामने ही लुट गया संसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : UP: डंफर से कुचलकर युवक और आठ माह की बेटी की मौत... पत्नी की आंखों के सामने ही लुट गया संसार
रेत के डंफर से कुचलकर बाइक सवार ईंट भट्ठा मजदूर और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घायल पत्नी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जबकि ग्रामीणों ने पिता-पुत्री के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
कांधला क्षेत्र के गांव जिडाना निवासी फिरोज (32) बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी सलमा और 8 माह की बेटी के साथ बाइक से गांव रामडा में दवाई लेने गया था। दवाई लेने के बाद फिरोज पास के ही गांव मलकपुर में रिश्तेदारी में चला गया। अपराह्न करीब तीन बजे फिरोज अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से वापस गांव जा रहा था। मलकपुर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे रेत भरे डंफर ने बाइक को चपेट में ले लिया। डंफर के पहिये से कुचलकर फिरोज और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलमा गंभीर रूप से घायल हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।