{"_id":"676d3d98c90609b4e70e0010","slug":"video-blramapara-ma-khalkabha-ka-aarabha-paca-kalmatara-marathana-ma-vapana-va-nathana-na-lgaii-sabsa-taja-thaugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलरामपुर में खेलकुंभ का आरंभ: पांच किलोमीटर मैराथन में विपिन व नंदिनी ने लगाई सबसे तेज दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलरामपुर में खेलकुंभ का आरंभ: पांच किलोमीटर मैराथन में विपिन व नंदिनी ने लगाई सबसे तेज दौड़
वीर बाल स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज शिवपुरा में जनपद स्तरीय खेल कुंभ का आयोजन हुआ। खेल कुंभ में परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पांच किलोमीटर मैराथन में सबसे तेज दौड़ लगाकर विपिन व नंदिनी ने बाजी मार ली।
क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित खेल कुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक प्रमुख यशोदानंद, जिला प्रचारक जितेंद्र एवं नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नेपाल सीमा के समीपवर्ती गांव के बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें खेलों से जोड़ने की एक मुहिम चलाई गई है। इससे छात्र शारीरिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनेंगे। खेल कुंभ व क्रीड़ा भारती के संयोजक सौभाग्य पाठक ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ बालक वर्ग में विपिन कुमार पहले व सर्वजीत दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नंदिनी ने प्रथम व रोलिका शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग खो खो प्रतियोगिता में मोहन लाल रामलाल इंटर कॉलेज की टीम ने पहला एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुरा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
पिरामिड खेल में पहले स्थान पर तुलसीपुर की टीम व दूसरे स्थान पर उतरौला की टीम रही। कबड्डी बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बलरामपुर की टीम विजेता एवं तुलसीपुर नगर की टीम उप विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में मोहन लाल रामलाल इंटर कॉलेज की टीम विजेता और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुरा की टीम उपविजेता रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता सरदार परमजीत सिंह ने की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अंजली मिश्रा, आरएसएस के जिला कार्यवाह किरीट, भाजपा नेता डीपी सिंह, डा. अजय सिंह पिंकू, राधामोहन पांडेय व अमित सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।