Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO : Sultanur: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभात की मौत के मुद्दे पर घेरा कलेक्ट्रेट, जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप
{"_id":"676d3f7b8df3fb026c026a20","slug":"video-sultanur-kagarasa-karayakaratao-na-parabhata-ka-mata-ka-mathatha-para-ghara-kalkatarata-jaca-ka-nama-para-parashana-karana-ka-aarapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sultanur: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभात की मौत के मुद्दे पर घेरा कलेक्ट्रेट, जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sultanur: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभात की मौत के मुद्दे पर घेरा कलेक्ट्रेट, जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप
लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत के मुद्दे पर गुरुवार को सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा, जिसे सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को सौंपा गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की तानाशाही और गलत नीतियों के खिलाफ, किसान परेशान है, युवा परेशान है, छात्र परेशान है। महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है पूरे देश में उसमें चौथाई हिस्सा उत्तर प्रदेश में है।
इन मामलों को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश नेतृत्व की अगुवाई में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम 18 दिसम्बर को रखा गया था। जिसमें तमाम रोक टोक के बावजूद प्रदेश भर के कांग्रेस के लोग पहुंचे। उस प्रदर्शन में एक प्रभात पांडेय नाम के युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव उनके साथ पुलिसिया बर्बरता की गई, धक्का मुक्की की गई। उनको मारा पीटा गया उनकी मौत हो गई।
इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शासन की तरफ से कोई भी राहत उनके परिवार को नहीं दी गई। उस केस की जांच के नाम पर कांग्रेस के लोगों को परेशान किया जा रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने उनके परिवार को दस लाख रुपए की मदद उनके परिजनों को दी है। हमने आज राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पीड़ित परिवार को एक करोड़ के मुआवजे की मांग की है। इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
कांग्रेसी आज प्रदर्शन करते हुए कार्यालय से सड़क मार्ग से पैदल होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यहां कांग्रेसियों ने जमकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, मीनू यदुवंशी, पवन मिश्रा, हामिद राइन, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।