{"_id":"676d94ce32248d5ad1055c77","slug":"video-bulldozer-roared-on-lal-diggi-of-azamgarh-administration-launched-anti-encroachment-drive","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ के लाल डिग्गी पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ के लाल डिग्गी पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
नगर पालिका (नपा) ने शहर के लाल डिग्गी बंधे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत फुटपाथ पर कब्जे करने वालों को खदेड़ा गया। यहां पर बने फुटपाथ पर रेहड़ी व दुकानदारों ने कब्जा जमाया हुआ था। वहीं एक परिवार द्वारा सड़क पर ही अवैध कब्जा किया गया था जिसे नपा ने तोड़वा दिया। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजाम मिलेगी। पिछले कई दिनों से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटा लेने के लिए चेतावनी दी। चेतावनी के बाद भी किसी ने कब्जा नहीं हटाया तो नगर पालिका प्रशासन का बुलडोजर बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर गया और अतिक्रमण हटाने के अभियान में जुट गया। मौके पर एसडीएम सदर/ज्वाइंटर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता ने शहर कोतवाल व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लाल डिग्गी पहुंचे। इस दौरान वहां एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर घर बनवाया गया था जिसे बुलडोजर ने तोड़कर गिराया। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र में भी दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप सरीखा माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।