{"_id":"6770419be0ec269974034923","slug":"video-primary-school-became-the-second-center-of-attraction-in-chandauli-due-to-wall-painting","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में वॉल पेंटिंग के चित्र से प्राथमिक विद्यालय द्वितीय आकर्षण का केंद्र, विधायक चेयरमैन ने किया अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में वॉल पेंटिंग के चित्र से प्राथमिक विद्यालय द्वितीय आकर्षण का केंद्र, विधायक चेयरमैन ने किया अवलोकन
चकिया वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में छात्र-छात्राओं को बेहतर ज्ञान के लिए वॉल पेंटिग कर स्कूल की तस्वीर बदल दी गई । जो छात्र-छात्राओं को स्कूल की ओर आकर्षित करने लगा है। शनिवार को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं को उससे सीख लेने की और प्रेरित किया।
स्कूल के वार्ड शिक्षा अध्यक्ष सभासद मीना विश्वकर्मा प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनी जायसवाल की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूल की दीवारों में पेंटिग बनवाई। रंग रोगन और स्कूल की बदली तस्वीर के कारण विद्यालय अलग ही दिखाई दे रहा है। पेंटिंग से मां सरस्वती की चित्र राष्ट्रीय पक्षी फल फूल पशु वृक्ष पर्यावरण पेड़ लगाओ जीवन बचाओ जल बचाओ स्वच्छता अपनाने जैसे चित्र को रेखांकित किया गया है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि अभिभावकों का अब निजी के बजाय इस सरकारी प्राथमिक विद्यालय पर भरोसा बढ़ रहा है।वॉल पेटिंग से बच्चे सीख रहे पढ़ना स्कूल की दीवार में वाल पेंटिग के चलते छात्र अपने पढ़ाई की आधारभूत जानकारी को देख देख कर ही सीख जाते हैं। इसके लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती। बीईओ रामटहल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के शिक्षकों द्वारा किया गया कार्य बेहद सराहनीय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।