{"_id":"6770e0c16ca2e698570a5cbd","slug":"video-a-private-bus-from-punjab-fell-into-a-ditch-in-chintpurni","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चिंतपूर्णी में पंजाब की निजी बस खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चिंतपूर्णी में पंजाब की निजी बस खाई में गिरी
चिंतपूर्णी में रविवार को सुबह नौ बजे के करीब पंजाब की एक निजी बस तलवाड़ा बाईपास के पास खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही की जब ये हादसा हुआ तो उस दौरान बस में कोई भी सवारी नहीं थी। बस पूरी तरह से खाली थी और बस का चालक बस को खड़ी करने के लिए थोड़ा आगे ले जा रहा था तो उसे दौरान बस का प्रेशर नहीं बनने के कारण बस बैक हो गई और खाई में जा गिरी। बस के चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि वंश ट्रांसपोर्ट कंपनी की तीन बसें रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर अमृतसर से श्रद्धालुओं को लेकर आई थी जिसमें से एक बस ने तलवाड़ा बाईपास पर सवारियों को उतारा और बस में बैठे श्रदालु मंदिर दर्शनों के के लिए चले गए जिसके बाद चालक बस को लगाने के लिए तलवाड़ा बाईपास ले गया जिस दौरान ये हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस चालक से घटना की जानकारी ली। अगर हादसे के दौरान बस में सावरियां सवार होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया कि रविवार को ये हादसा हुआ है लेकिन हादसे के दौरान बस में एक भी सवारी नहीं बैठी हुई थी जिस कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।