{"_id":"677041c74e99da13ec05827f","slug":"video-amar-ujala-foundation-organised-a-health-camp-in-jaunpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जौनपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा स्वास्थ्य शिविर, 255 लोगों की जांच कर बांटी गई दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जौनपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा स्वास्थ्य शिविर, 255 लोगों की जांच कर बांटी गई दवाएं
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को जफराबाद कस्बा स्थित केपी पांडेय इंटर कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए 255 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की गई। मरीजों के उचित सलाह दी। नेहरू नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा. रजनीश द्विवेदी के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने क्षेत्र से आए 45 मरीजों समेत 210 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई। डॉक्टरों ने मरीज को बचाव करने की सलाह दी। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आने वाले मरीजों में अधिकतर सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, सरदर्द, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, चर्म रोग की शिकायत मिली। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रजनीश द्विवेदी ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है। थोड़ी से लापरवाही किसी को बीमार बना सकती है। इस मौके पर फार्मासिस्ट केके पटेल, सीएचओ प्रतिमा सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र, नीलम आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।