{"_id":"67704095355eca374501741d","slug":"video-azamgarh-police-in-action-video-of-drunk-youths-abusing-goes-viral-on-social-media","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ पुलिस हरकत में, नशे में धुत युवकों का गाली देते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ पुलिस हरकत में, नशे में धुत युवकों का गाली देते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कार्रवाई
नशे में धुत तीन-चार युवकों का गाली देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी गई। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है। पकड़े गए युवक पर पूर्व में एक एफआईआर भी दर्ज हो चुका है, जिसने स्कार्पियो से एक व्यक्ति को कुचलने का प्रयास किया था।
पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक घर के छत पर शराब का सेवन कर रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा गालियां भी दी जा रही है। मामले को संज्ञान में लेते हुए युवकों पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। एसपी यातायात ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है उसके खिलाफ पूर्व में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्त युवक द्वारा चार पहिया वाहन से एक व्यक्ति को कुचलने का प्रयास किया गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के जवानत के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।