Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : After hailstorm in Bhiwani, dense fog prevailed in the weather, visibility remained 20 meters
{"_id":"6770e7d4cf172e92c00ce4ee","slug":"video-after-hailstorm-in-bhiwani-dense-fog-prevailed-in-the-weather-visibility-remained-20-meters","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में ओलावृष्टि के बाद छाई मौसम में घनी धुंध, 20 मीटर बनी रही दृश्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में ओलावृष्टि के बाद छाई मौसम में घनी धुंध, 20 मीटर बनी रही दृश्यता
ओलावृष्टि के बाद रविवार सुबह मौसम में घनी धुंध छाई। दृश्यता भी 20 मीटर से कम बनी रही। जिसकी वजह से नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। ठिठुरन बढ़ने से शहर के बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। दिन के समय अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाने लगी। लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली।
कृषि विशेषज्ञ डॉ मुरारीलाल ने बताया कि इस समय मौसम गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद हैं, क्योंकि गेहूं की बढ़वार के लिए तापमान गिरना जरूरी है। वहीं अन्य फसलों में भी फायदा है।
हालांकि जिन इलाकों में ओलावृष्टि हुई थी, उन गांवों में फसलों का नुकसान की आशंका है। इस समय सरसों में फूल तैयार हो रहे हैं। पाला जमने या फिर तापमान गिरने से सरसों में नुकसान की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।