{"_id":"6771822b7372d7326907717d","slug":"video-the-year-2025-is-coming-a-sea-of-faith-swelled-in-kashi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आने वाला है साल 2025, काशी में उमड़ा आस्था का समंदर, गंगा आरती में पहुंचे तीन लाख से ज्यादा भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आने वाला है साल 2025, काशी में उमड़ा आस्था का समंदर, गंगा आरती में पहुंचे तीन लाख से ज्यादा भक्त
नए साल की शुरूआत बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ। काशी में इन दिनों धार्मिक पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है हर ओर भक्तों की भीड़ है। रविवार का दिन काशी मे यातायात के लिए चैलेंज भरा रहा। गोदौलिया क्षेत्र में लंबा जाम लगा और पुलिस व्यवस्था को पटरी पर लाते दिखाई दी। गंगा आरती में पैर रखने की जगह नहीं बची और पूरा दशाश्वमेध घाट भक्तों से भरा हुआ दिखाई देने लगा।बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का जत्था काशी पहुंचने लगा है। नए साल की शुरूआत बाबा भक्ति के साथ करने की योजना बनाकर भक्त यहां पहुंच रहे हैं लिहाजा सड़क पर जाम का हाल पैदा हो जा रहा है। गोदौलिया गिरजाघर मार्ग पर आने जाने वाले जाम की समस्या से जूझते हुए दिखाई दिए। हर ओर जबरदस्त भीड़ है। वैसे तो विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में पूरे साल भारी भीड़ होती है लेकिन इन दिनों हाल कुछ ज्यादा अलग है। साल का आखिरी रविवार था और दशाश्वमेध घाट पर आस्था का समंदर उमड़ा दिखाई दिया। तीन लाख से ज्यादा भीड़ घाट पर पहुंची और गंगा आरती देखी। अनुमान है कि भीड़ अभी और भी बढ़ेगी और प्रशासन इसके लिए तैयारी भी कर चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।