{"_id":"67712c242ec085058e0a6d1d","slug":"video-ratara-kalb-algaugdhha-paral-na-raja-kapara-ka-100va-jayata-para-unaka-gata-gakara-tha-sharathathhajal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल ने राज कपूर की 100वीं जयंती पर उनके गीत गाकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल ने राज कपूर की 100वीं जयंती पर उनके गीत गाकर दी श्रद्धांजलि
हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक राज कूपर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। इस साल उनकी 100वीं जयंती मनाई जा रही है। रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल ने राज कपूर के गीतों को गाकर श्रद्धांजलि दी। सबसे पहले अभिनेता राज कपूर का जीवन परिचय दिया गया। क्लब के सदस्यों ने राज कपूर की फिल्मों और गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज कपूर के गानों पर सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। नेहा वार्ष्णेय ने राजकपूर बन उनके गाने पर डांस किया। मनीष गुप्ता के गाने की प्रस्तुति ने तालियां बटोरीं। राज कपूर के गीत जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां ... ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।