Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
VIDEO : अल्मोड़ा नगर निगम...भैरव गोस्वामी ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा ने कहा-वह पार्टी के सदस्य नहीं
{"_id":"67711cc17611e8ff7f003640","slug":"video-almaugdha-nagara-nagamabharava-gasavama-na-thama-kagarasa-ka-hatha-bhajapa-na-kaha-vaha-parata-ka-sathasaya-naha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अल्मोड़ा नगर निगम...भैरव गोस्वामी ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा ने कहा-वह पार्टी के सदस्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अल्मोड़ा नगर निगम...भैरव गोस्वामी ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा ने कहा-वह पार्टी के सदस्य नहीं
निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच शनिवार को कांग्रेस को बड़ी सफलता हाथ लगी। खुद को भाजपा से मेयर पद का दावेदार बताने वाले और व्यापार मंडल के जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भैरव गोस्वामी को कांग्रेस मेयर पद का प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, अभी इस बारे में घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि भैरव के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। शनिवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैरव गोस्वामी और उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट भी मौजूद रहे। भैरव गोस्वामी के साथ कई युवा नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए। गोस्वामी ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है। कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि कांग्रेस ही अल्मोड़ा और उत्तराखंड के विकास के लिए सही विकल्प है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि पार्टी में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि मेयर के चुनाव में जीत कांग्रेस की ही होगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।