{"_id":"67712ff25c7dfab54208db3a","slug":"video-sports-kumbh-organized-in-mau-players-displayed-talent-competition","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ में खेल कुंभ का आयोजन, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ में खेल कुंभ का आयोजन, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से खेल कुंभ के तहत अवध पब्लिक स्कूल रतनपुरा, दीप देव इंटर कॉलेज हलधरपुर, में कबड्डी, खो- खो, रस्साकसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलो भारत के जिला संयोजक सत्यम सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर खेल कुंभ के तहत 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शैक्षणिक संस्थानों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य खेल गतिविधियों में व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। जो एक स्वस्थ और उपयोगी जीवन शैली को बढ़ावा देता है। यह कार्यक्रम छात्रों में अद्वितीय खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन समर्थन प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा। प्रतियोगिता संपन्न होने के पश्चात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर आशुतोष गुप्ता, सूरज यादव, आकाश यादव,आशीष कुमार सहित सैकड़ो संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।