{"_id":"677183c79007ae6f020cbb56","slug":"video-sultanpur-bika-savara-yavaka-ka-ajaniata-lga-na-mara-gal-halta-gabhara-hamalvara-farara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sultanpur: बाइक सवार युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हालत गंभीर, हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sultanpur: बाइक सवार युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हालत गंभीर, हमलावर फरार
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर टैनी गांव के पास रविवार देर शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। आरोप है कि हमलावरों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली युवक के बाएं कंधे व जबकि दूसरी गोली उसकी बांई हथेली में लगी है। घायल युवक को अखंडनगर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के उड़ुरी गांव निवासी नानू यादव का पुत्र मोनू यादव (19) रविवार शाम किसी कार्य से कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर टैनी गांव गया था। आरोप है कि वहां से लौटते समय गांव के पास ही अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता हमलावरों ने उस पर असलहे से फायरिंग शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि चार राउंड गोलियां चली। गोली मोनू के बाएं कंधे व बाईं हथेली में लगी। गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकले। ग्रामाीणों ने घटना की जानकारी कादीपुर कोतवाली पुलिस को दी। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
अखंडनगर पुलिस के मुताबिक मोनू दूध बेचने का काम करता था। वह डेयरी पर दूध देने गया था। लौटते समय उस पर हमला कर दिया गया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि गोली मारने की घटना की जानकारी मिली है। घायल ने अभी कुछ नहीं बताया है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।