Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : कथक और कुचिपुड़ी की प्रस्तुति ने किया मुग्ध: अमेरिका के स्कूलों में पढ़ने वाले 106 बच्चों ने राम मंदिर परिसर में दी प्रस्तुति
{"_id":"6771741ddb0f8129580c2173","slug":"video-kathaka-oura-kacapaugdha-ka-parasatata-na-kaya-magathha-amaraka-ka-sakal-ma-paugdhhana-val-106-bcaca-na-rama-mathara-parasara-ma-tha-parasatata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कथक और कुचिपुड़ी की प्रस्तुति ने किया मुग्ध: अमेरिका के स्कूलों में पढ़ने वाले 106 बच्चों ने राम मंदिर परिसर में दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कथक और कुचिपुड़ी की प्रस्तुति ने किया मुग्ध: अमेरिका के स्कूलों में पढ़ने वाले 106 बच्चों ने राम मंदिर परिसर में दी प्रस्तुति
अमेरिका के स्कूलों में पढ़ने वाले भारतीय मूल के 106 बच्चों ने रविवार को श्रीराम लला मंदिर परिसर में कथक और कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। विदेशी धरती पर पले-बढ़े बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मुग्ध कर दिया। इन बच्चों के साथ 16 शिक्षक और कई अभिभावक भी शामिल थे।
इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इनोवेशंस थिंक अबाउट और नो योर रूट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मनमोहक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने श्रीराम की वंदना प्रस्तुत की तो हर ओर जयघोष गूंजने लगे। पाश्चात्य संस्कृति में पले-बढ़े बच्चों में सनातन संस्कृति के प्रति रूचि ने सभी को अचंभित किया।
कई प्रशासनिक अधिकारी, एलएंडटी के पदाधिकारी, आयोजकों में वीणा, राहुल सिंह, रवि कुमार, मनीष शर्मा, आलोक सिंह, नवीन शर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, जगदीश आफले समेत अन्य अतिथि पांच घंटे तक चले इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। सोमवार को राम की पैड़ी के घाट संख्या 10 पर भी अमेरिका से आए इन बच्चों की नृत्य प्रस्तुति होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।