{"_id":"677119f5c1134250ae067070","slug":"video-inter-state-cricket-tournament-inaugurated-in-sonbhadra-bhojpur-bihar-lucknow-teams-showed-strength","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में 38वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, भोजपुर-बिहार और लखनऊ की टीम ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में 38वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, भोजपुर-बिहार और लखनऊ की टीम ने दिखाया दमखम
नगर के टाऊन क्लब मैदान में रविवार को 38वें अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड संग अन्य अतिथियों ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। साथ ही खुले आसमान में कबूतर उड़ाकर, शांति एवं एकता का संदेश भी दिया। उद्घाटन भोजपुर बिहार और लखनऊ की टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से खेल को बढ़ावा दिया गया है। प्रधानमंत्री ने भी सभी देश के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का काम किया है। दुद्धी के मैदान पर खिलाड़ी बहुत दूर से आये है। खेल में जितना और हारना खिलाड़ियों में लगी रहती है। यहां खेल के प्रति लोगों में अच्छी रुझान देखने को मिलती है। इस क्षेत्र के खेल व खिलाड़ियों में प्रोत्साहन के लिए पूरा योगदान देकर, होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा। दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि यह खेल कुम्भ की नगरी है। नगर पंचायत बढ़-चढ़कर अपना योगदान देती है। उन्होंने आयोजक मंडल एवं खिलाड़ियों का आभार जताते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, कमल कानू, राजेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट, दिलीप पांडेय, टीसीडी अध्यक्ष सुमित सोनी, सचिव अंकुर बच्चन, अमन जायसवाल, निरंजन अग्रहरि, अजित सिंह, रजत राज सहित टाऊन क्रिकेट क्लब टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।