{"_id":"677116992971c267a00b48cf","slug":"video-daema-esaesapa-na-namakana-kakashha-ka-narakashhanae-kaya-thae-narathasha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीएम, एसएसपी ने नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीएम, एसएसपी ने नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने रिटर्निंग आफिसरों को चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय के साथ कलक्ट्रेट परिसर में नगर निकाय रुद्रपुर और लालपुर के नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिटर्निंग आफिसर (मेयर) टीएस मर्तोलिया, रिटर्निंग आफिसर (पार्षद) मनीष बिष्ट, रिटर्निंग आफिसर (नगर निकाय लालपुर) सुशील कुमार सेे नामांकनपत्रों की बिक्री आदि की जानकारी हासिल की। रिटर्निंग आफिसर को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का पालन करने और कराने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन प्रपत्रों की बिक्री और नामांकनपत्र प्राप्त करने में सावधानी बरतने, पंजिका में समय के साथ ही तिथि अंकन करने के निर्देश दिए। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के सात ही नामांकन की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की जद में कराने के निर्देश दिए। सभी नामांकन दस्तावेजों को कंप्यूटपराइज्ड करने और नामांकन के लिए पर्याप्त कार्मिक तैनात करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।