{"_id":"6771898fc38f21fe0d0ce820","slug":"video-bloody-clash-between-two-parties-in-bhadohi-old-man-dies13-injured-including-a-woman","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, महिला समेत 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, महिला समेत 13 घायल
औराई कोतवाली क्षेत्र के समधा खास गांव में रविवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें महिला समेत 14 लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज जांच में जुट गई है। समधा खास निवासी संतलाल बिंद की गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह उसी बात को लेकर विवाद होने लगा। दोनों पक्ष से एक दूसरे पर लाठी-डंडे एवं राड से प्रहार किया गया। इसमें संतलाल (60), अमृतलाल (65), विमलेश (35), कैलाश (13), शिव कुमारी (32), सत्यनारायण (60), सुनीता देवी (35), मोहन बिंद (45), प्रवेश (38), रुक्मणी (55), पंचलाल (28), सोहनलाल (35), ननकू बिंद (34) और सितारा देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर संतलाल बिंद और अमृतलाल बिंद को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने संतलाल बिंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के लड़के ननकू बिंद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जिला न्यायालय से 2020 में मेरे पक्ष में फैसला हुआ लेकिन मुझे आज तक कब्जा दिलाया नहीं जा सका। रविवार की सुबह विपक्षी मेरे पुश्तैनी मकान को गिराने लगे, जब हम लोग उन्हें रोकना चाहा तो मेरे परिवार को मारा पीटा और मेरे पिता को लाठी डंडे और पत्थर से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब पिताजी बेहोश होकर गिर पड़े तब विपक्षी भाग खड़े हुए। पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष से पंचलाल ने बताया कि मेरी बहन सुबह झाड़ू लगा रही थी कि विपक्षी जाकर उसे मारने पीटने और गाली देने लगे। जमीन का विवाद भी चल रहा है लेकिन लेखपाल ने जमीन का सीमांकन अब तक नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।