{"_id":"67713898684dd398180eff04","slug":"video-parava-vathhayaka-thakaral-sahata-thasa-lga-na-kharatha-mayara-ka-namakana-patara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व विधायक ठुकराल सहित दस लोगों ने खरीदे मेयर का नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व विधायक ठुकराल सहित दस लोगों ने खरीदे मेयर का नामांकन पत्र
नगर निगम के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा सहित 10 लोगों ने मेयर और 254 लोगों ने पार्षद के नामांकन पत्र खरीदे। लालपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन और आठ लोगों ने सभासद के नामांकन पत्र खरीदे। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन नामांकन पत्र खरीदे गए, अलबत्ता किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। आरओ कक्ष से भाजपा नेता और पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार दास, अजय कुमार, राजकुमार ठुकराल, उनके भाई संजय ठुकराल, कांग्रेस नेता मोहन लाल खेड़ा, परिमल राय, संजय आईस, आप के पूर्व नगर अध्यक्ष सतपाल सिंह, आप की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष किरण पांडे विश्वास, मनीष मित्तल ने नामांकन पत्र खरीदा। शुक्रवार को दो फार्म बिके थे। इसके अलावा पार्षद के लिए 254 फार्म बिके। लालपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर, निभा गोस्वामी, दरकशा ने नामांकन पत्र खरीदे।इसके अलावा आठ लोगों ने सभासद के लिए नामांकन पत्र लिए। रिटर्निंग ऑफिसर नामांकन दाखिल होने का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इसके साथ ही इंदिरा चौक स्थित एसबीआई शाखा में खाते खुलवाने के लिए दावेदारों की कतारें लगी रही।
पूर्व विधायक ठुकराल ने नामांकन पत्र लेने के बाद कहा कि वे और उनके भाई संजय ने महापौर के लिए नामांकन पत्र लिया है। कल या परसो नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दोनों भाई मिलकर जनता की सेवा करेंगे। दोनों में से एक चुनाव में भागीदारी करेगा। वह जनता के आगे बार-बार कोई गलती उनसे होने पर माफी मांग रहे हैं। वे जनता के आगे नतमस्तक हैं, किसी नेता के आगे नहीं। जनता ने उनको 2022 तक दस चुनाव लगातार जिताएं हैं। उनसे कुछ गलतियां हुई हैं और गलतियाें की माफी जनता ही देगी। 30 दिसंबर से पहले जनता के हित सार्थक परिणाम आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पर्चे के माध्यम से चुनाव लड़ने के लिए आदेशित करने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।