{"_id":"67723c6c84cf6063b404f3a7","slug":"video-divyaang-cricket-mahesh-innings-53-runs-29-balls-helped-west-bengal-beat-up","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दिव्यांग क्रिकेट : महेश की 29 बॉल पर 53 रनों की पारी से प. बंगाल ने यूपी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दिव्यांग क्रिकेट : महेश की 29 बॉल पर 53 रनों की पारी से प. बंगाल ने यूपी को हराया
दिव्यांग क्रिकेट : महेश की 29 बॉल पर 53 रनों की पारी से प. बंगाल ने यूपी को हराया
अटल अजीत मेमोरियल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दो मैच रविवार को जयनारायण इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए। पश्चिम बंगाल टीम लगातार दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर पहुंच गई। प्रनव और अनिकेत को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहला मैच उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। पश्चिम बंगाल दिव्यांग क्रिकेट टीम ने टाॅस जीता।
पहले बल्लेबाजी कर छह विकेट पर 161 रन बनाए। पं. बंगाल के महेश ने 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 29 बाॅल पर 53 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 4 विकेट लिए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम के सलामी बल्लेबाज शुरुआती 2 ओवर में ही आउट हो गए।
रमेश पाल के 12 रनों के अलावा उत्तर प्रदेश का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। 4 ओवर में 13 रन देकर 6 विकेट लेने वाले पं. बंगाल के प्रनव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरा मैच बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच हुआ। पं. बंगाल ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन बनाए। इसमें अनिकेत ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 बाॅल पर 52 रन बनाए। बिहार के सुमित ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में बिहार की टीम बल्लेबाजी करते हुए 82 रन पर ही ऑलआउट हो गई। बिहार टीम की ओर से राजीव ने 5 चौके मारकर 23 रन बनाए। मैन ऑफ दी मैच पश्चिम बंगाल के अनिकेत को मिला। मैच का हाल अमूल्य उपाध्याय और आशीष सेठ ने सुनाया। केशव जालान, अनिल शास्त्री, अशोक चौरसिया, डॉ. उत्तम ओझा, डॉ. तुलसी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।