{"_id":"6503ba441a1627c0da06e8b5","slug":"khandwa-news-100-ton-weight-108-feet-high-statue-of-acharya-shankar-is-ready-for-unveiling-2023-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: 100 टन वजनी, 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण के लिए तैयार, आज से शुरू होगा हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: 100 टन वजनी, 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण के लिए तैयार, आज से शुरू होगा हवन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 01:18 PM IST
मध्यप्रदेश की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में मांधाता पर्वत पर एकात्म धाम का निर्माण किया जा रहा है। यहां आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। 18 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी देश भर के साधु-संतों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 15 से 19 सितम्बर तक देश के विख्यात साधु-संतों द्वारा वैदिक रीति के पूजन तथा 21 कुंडीय हवन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन में तैयारी शुरू कर दी है।
सीएम लेंगे शिव संकल्प
भगवान शंकर का ही रूप माने जाने वाले आदि गुरु शंकराचार्य की साधना स्थली ओम्कारेश्वर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एक शिव संकल्प लेंगे। वैदिक रीति से हवन पूजन में सहभागी बनकर शिव स्वरूप आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अवतरण के लिए यह संकल्प जब पूर्ण होगा तो एक भव्य वातावरण दृश्यमान हो जाएगा। मां नर्मदा और ज्योतिर्लिंग के साथ अब आदि गुरु शंकराचार्य का भव्य ललाट देखकर श्रद्धालु कृतार्थ और धन्य होंगे
संतों को दिए गए दायित्व
एकात्मता की मूर्ति के अनावरण के पहले कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख संतों को कार्यक्रम संबंधी दायित्व दिए गए हैं।
11 से 19 सितंबर तक, मंधाता पर्वत पर, उत्तरकाशी के स्वामी ब्रह्मेन्द्रानंद तथा 32 सन्यासियों द्वारा - प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण होगा।
15 से 19 सितंबर तक, मंधाता पर्वत पर, दक्षिणाम्नाय श्रंगेरी शारदापीठ के मार्गदर्शन में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद प्रतिष्ठान द्वारा देश के लगभग 300 विख्यात वैदिक आर्चकों द्वारा वैदिक रीति से पूजन तथा 21 कुण्डीय हवन किया जाएगा।
18 सितंबर को, दक्षिणाम्नाय श्रंगेरी शारदापीठ के मार्गदर्शन में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद प्रतिष्ठान उज्जैन / आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के द्वारा एकात्मता की मूर्ति का अनावरण एवं अद्वैत लोक का भूमि एवं शिला पूजन होगा।
18 सितंबर को सिद्धवरकूट पर, आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के द्वारा ब्रह्मोत्सव- संत मनीषियों एवं विशिष्टजनों का समागम (लगभग संख्या 5000) होगा।
18 सितंबर को मंधाता पर्वत पर, महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद प्रतिष्ठान उज्जैन / स्वामी ब्रह्मेन्द्रानंद तथा 32 सन्यासियों (उत्तरकाशी) द्वारा, - प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण की पूर्णता तथा हवन की पूर्णाहुति दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।