{"_id":"675cee835f2ee7e3490e98c8","slug":"the-forest-staff-who-went-to-remove-encroachment-was-attacked-with-stones-and-slingshots-five-injured-including-a-forest-worker-who-fainted-on-the-spot-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2415313-2024-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर पत्थरों और गोफन से हमला, मौके पर बेहोश हुए वनकर्मी समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर पत्थरों और गोफन से हमला, मौके पर बेहोश हुए वनकर्मी समेत पांच घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2024 08:41 AM IST
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के सरमेश्वर वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। पत्थरों और गोफन से किए गए इस हमले में एक गंभीर सहित कुल छह वन कर्मचारी घायल हो गए। वन विभाग की टीम में शामिल वन रक्षक संजय सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं।
अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला
वन अमले की 46 सदस्यीय टीम गुड़ी रेंज के सरमेश्वर वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान सीताबेड़ी क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव इतना तीव्र था कि टीम को संभलने का मौका नहीं मिला। उपवन क्षेत्रपाल चंद्रशेखर सोनी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए सीपीटी खुदाई चल रही थी, तभी यह हमला हुआ।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
खंडवा एसडीओ संदीप वास्कले ने बताया कि गंभीर घायल संजय सिंह तोमर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब उनकी स्थिति स्थिर है। जिला टास्कफोर्स द्वारा अतिक्रमणकारियों को बेदखली के नोटिस पहले ही दिए जा चुके हैं। अब इस हमले के आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमणकारियों की पहचान और उन पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह घटना जंगलों में अतिक्रमण और वन विभाग की कार्रवाई के बीच बढ़ते संघर्ष को दर्शाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।