Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Man shot over grudge related to a love marriage; case registered against father-in-law and another individual
{"_id":"6ad7276802c6876a990856bc","slug":"man-shot-over-a-grudge-related-to-a-love-marriage-case-registered-against-father-in-law-and-another-individual-search-underway-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4853452-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतलाम: लव मैरिज की रंजिश में स्कूटर सवार युवक को गोली मारी, ससुर और एक अन्य पर केस; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतलाम: लव मैरिज की रंजिश में स्कूटर सवार युवक को गोली मारी, ससुर और एक अन्य पर केस; तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:31 PM IST
Link Copied
रतलाम शहर के स्टेशन-फ्रीगंज बायपास पर स्कूटर पर घर लौट रहे युवक को पीछे से गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसने करीब छह माह पहले एक युवती से लव मैरिज की थी। गोली मारने का आरोप युवक के ससुर व उसके एक अन्य साथी पर लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी ससुर सहित दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सुनील प्रजापत पिता घनश्याम प्रजापत निवासी जूनी कलालसेरी ने करीब छह माह पहले निधि नामक युवती से प्रेम-विवाह किया है। वह गुजरात के दाहोद में एक ज्वेलर्स के यहां काम करता है। सुनील 19 अक्तूबर की रात ट्रेन में सवार होकर रतलाम आया और स्टेशन के बाहर से अपना दोपहिया वाहन लेकर रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच फ्रीगंज बायपास रोड होकर अपने घर जा रहा था। तभी बायपास से मुख्य फ्रीगंज जाने वाले टर्न पर पीछे से बाइक पर आए हमलावर ने उस पर फायर कर दिए। एक गोली सुनील की पीठ पर लगने से वह घायल होकर स्कूटर सहित नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल सुनील को पुलिस वाहन से मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्टेशन के बाहर से किया पीछा
पुलिस के अनुसार दोपहिया वाहन पर दो व्यक्तियों ने सुनील का स्टेशन के बाहर से पीछा किया और फ्रीगंज बायपास के टर्न के पास सुनील पर गोलियां चलाई गईं। एक गोली उसकी पीठ पर लगी और दूसरी गोली उसके पास से होकर सड़क किनारे लगे पतरे में छेद करते हुए दूसरी और नाले की तरफ चली गई। पुलिस व एफएसएल टीम ने देर रात तक घटना स्थल पर जांच की। इस दौरान गोली (कारतूस) का एक खाली खोखा जहां युवक गोली लगने के बाद गिरा था वहां मिला। पुलिस ने पतरे के दूसरी तरफ नाले वाले इलाके में जाकर दूसरी गोली तलाश करने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली।
आरोपियों की तलाश जारी
सुनील की पत्नी निधि ने सुनील पर हमला करने का आरोप पिता आरोपी कोमल सिंह पर लगाया है। सुनील ने भी ससुर पर हमले की बात पुलिस को बताई है। जीआरपी थाना प्रभारी सोहन पाटीदार ने मीडिया को बताया कि सूचना मिली थी कि सुनील प्रजापत को गोली मारी गई है। घटना स्थल पहुंचे और सुनील को अस्पताल भिजवाया है। परिचित व दोस्तों द्वारा बताया गया है कि सुनील ने तीन माह पहले प्रेम-विवाह किया है। ससुर व उसके साथी पर हमले का आरोप है। सीसीटीवी कैमरे में दोपहिया वाहन पर सवार दो हमलावर कैद हुए हैं। आरोपी ससुर कोमलसिंह व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी भाग निकले हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।