सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   rewa rain flood 50 students rescued bansagar dam gates opened

Rewa: 17 घंटे से जारी बारिश ने मचाई तबाही, छात्रावास में फंसे 50 छात्रों को SDERF ने किया रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2025 09:37 AM IST
rewa rain flood 50 students rescued bansagar dam gates opened
रीवा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार रात से जारी मूसलधार बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। निचली बस्तियों और कॉलोनियों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो गए कि शहर के निराला नगर बस्ती स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल छात्रावास में फंसे 50 छात्रों को एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

शहर की बस्तियां बनीं जल कुंड, नाले उफान पर
लगातार हो रही बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बाणसागर बांध के 16 में से 8 गेट खोले जाने से टमस सहित अन्य सहायक नदियां उफान पर हैं। शहर के वार्ड क्रमांक 2, 4, 13, 15, 39 और 40 में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम और राहत दल की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें; करणी सेना जिलाध्यक्ष सहित चार की रिहाई, शनिवार को राजपूत समाज का बंद, मौन जुलूस की अनुमति मांगी

छात्रावास में फंसे 50 छात्रों को रेस्क्यू
निराला नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल छात्रावास में पानी भरने से 50 छात्र फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पास के सरस्वती स्कूल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई।

नालों पर अतिक्रमण बना मुसीबत की वजह: महापौर
नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय ने बताया कि निराला नगर में नाले पर अतिक्रमण के चलते पानी की निकासी बाधित हुई, जिससे बाढ़ जैसे हालात बने। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि अवैध निर्माण जल्द हटाए जाएंगे।

नगर निगम की टीम मुस्तैद: कमिश्नर
नगर निगम कमिश्नर संजय सोनवणे ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों में 15 JCB मशीनें तैनात कर दी गई हैं, जो जलनिकासी का कार्य कर रही हैं। नगर निगम और SDERF की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार राहत कार्य में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जहां से लोग तत्काल मदद मांग सकते हैं।

'घबराएं नहीं, तुरंत दें सूचना'
कमिश्नर सोनवणे ने रीवा वासियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, जहां भी जलभराव या समस्या हो उसकी सूचना तुरंत नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर दें। नगर निगम द्वारा बनाए गए अस्थायी आश्रय स्थलों पर प्रभावित लोगों के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सखियां क्लब की ओर से 'आपणो राजस्थान' थीम पर हुआ कार्यक्रम, महिलाओं ने दी प्रस्तुतियां

17 Jul 2025

प्रेम प्रसंग में ले ली जान: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

17 Jul 2025

तेज बारिश में डीसीपी कार्यालय के बाहर गिरा पेड़, युवक की दबकर मौत

17 Jul 2025

झज्जर में कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, एक शख्स की हुई मौत

अवैध पिस्टल के साथ युवक का वीडियो सामने आया, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

17 Jul 2025
विज्ञापन

Jodhpur News: पुलिसकर्मी ही करने लगे अपहरण और जबरन वसूली, चार कांस्टेबल गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर भेजा

17 Jul 2025

टूटी सड़कों को माला-अगरबत्ती चढ़ाकर कांग्रेस ने जताया विरोध

17 Jul 2025
विज्ञापन

शामली: भोले की भक्ति में डूबे कांवड़िए

17 Jul 2025

बागपत: हाईवे पर कार और बस की टक्कर

17 Jul 2025

हिसार: 10 खाद विक्रेताओं पर सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड की छापेमारी,अवैध स्टॉक मिलने पर की कार्रवाई

17 Jul 2025

कुरुक्षेत्र: गंदगी व पॉलीथिन पर प्रशासन की सख्ती, किए 429 चालान

17 Jul 2025

रिमझिम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, व्यापार और यातायात भी प्रभावित

17 Jul 2025

Meerut: सावन के गानों पर किया डांस

17 Jul 2025

Meerut: मैन ऑफ द मैच को मिला सम्मान

17 Jul 2025

Meerut: दिल्ली रोड पर लगे जाम में फंस गए वाहन

17 Jul 2025

Meerut: मां को कांवड़ में बैठाकर ला रहे जल

17 Jul 2025

Meerut: गौशाला में दुर्दशा पर जताई नाराजगी

17 Jul 2025

Meerut: हाईवे पर डीजे के बीच कंपीटीशन

17 Jul 2025

Meerut: गुरुग्राम की झांकी ने मन मोहा

17 Jul 2025

Meerut: हाईवे पर गायब हुई कांवड़

17 Jul 2025

यूपी में केदारनाथ के नाम से मंदिर बनने का तीर्थपुरोहितों ने किया विरोध, अखिलेश यादव के घर पर धरने की चेतावनी

17 Jul 2025

शादी का झांसा देकर युवती का याैन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

17 Jul 2025

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन और भत्तों की बहाली की मांग की

17 Jul 2025

आसमान में काली घटाओं के बीच अद्भुत दिखा घंटाघर का नजारा, लोगों ने कैमरे में किया कैद

17 Jul 2025

लखनऊ में मनाया गया कृषि आधारित लोक हरेला पर्व

17 Jul 2025

लहचूरा बांध के दो फाटक खोल 18 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा

17 Jul 2025

सोनीपत को मिला मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री से मिला सम्मान

17 Jul 2025

मंदाकिनी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, बरदहा में ऊफान से 10 गांवों का आवागमन ठप

17 Jul 2025

हरिमंदिर साहिब को लेकर धमकी, विधायक, डीसी और पुलिस कमिश्नर पहुंचे गोल्डन टेंपल

17 Jul 2025

रायबरेली में किसान की मौत पर घरवालों ने किया हंगामा, गांव के युवक पर हत्या का आरोप

17 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed