{"_id":"67dae233df62e613010d44dc","slug":"only-women-can-play-with-colours-in-this-temple-of-sagar-on-rangpanchami-sagar-news-c-1-1-noi1338-2742717-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सागर के इस मंदिर में रंगपंचमी पर सिर्फ महिलाओं ने खेला गुलाल, ठाकुर जी लगाया रंग और जमकर थिरकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सागर के इस मंदिर में रंगपंचमी पर सिर्फ महिलाओं ने खेला गुलाल, ठाकुर जी लगाया रंग और जमकर थिरकीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 19 Mar 2025 10:15 PM IST
Link Copied
सागर के ऐतिहासिक श्री देव अटल बिहारी मंदिर में रंग पंचमी का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें केवल महिलाओं ने ठाकुर जी के साथ रंग और गुलाल खेला। इस मंदिर की परंपरा के अनुसार, पुजारी भगवान की ओर से महिलाओं पर पिचकारी से रंग डालते हैं और गुलाल उड़ाते हैं। इस दौरान महिलाएं गोपी भाव में फागुन के गीत गाती हैं, नृत्य करती हैं और ब्रज-वृंदावन जैसा आध्यात्मिक आनंद अनुभव करती हैं।
50 वर्षों से चली आ रही परंपरा
बुंदेलखंड में करीब 50 साल पहले महिलाएं सामाजिक मर्यादा के कारण बिना घूंघट घर से बाहर नहीं निकलती थीं। ऐसे में महिलाओं को स्वतंत्र रूप से त्योहार मनाने का अवसर देने के लिए रंग पंचमी का दिन विशेष रूप से उनके लिए सुरक्षित रखा गया। इस परंपरा के तहत महिलाएं और बेटियां पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में लीन होकर फाग के गीतों का आनंद लेते हुए रंग-गुलाल खेलती हैं। इस उत्सव में पुरुषों को मर्यादा का पालन करना होता है।
गोपियों की भक्ति भावना
मंदिर में भगवान के साथ होली खेलने आई महिलाएं इसे एक आध्यात्मिक अनुभव मानती हैं। उनके अनुसार, भगवान के साथ रंग खेलने का यह अवसर उन्हें गोपिका भाव में भक्ति का अनुभव कराता है। इस दिन सागर के इस 300 वर्ष पुराने देव अटल बिहारी मंदिर में वृंदावन की अनोखी झलक देखने को मिलती है। भक्तों का मानना है कि इस आयोजन में शामिल होने से भक्ति, प्रेम और उल्लास की अनुभूति होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।