फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Five Arrested in Alleged Religious Conversion Case, Accused of Offering Money and Applying Pressure

सतना में धर्मांतरण पर बड़ा एक्शन: पैसे और नौकरी का लालच देकर बना रहे थे धर्म बदलने का दबाव, पांच हिरासत में

Mon, 12 Oct 2026 12:32 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 12:32 PM IST
Satna: Five Arrested in Alleged Religious Conversion Case, Accused of Offering Money and Applying Pressure
शहर के धवारी क्षेत्र में एक मकान में धर्मांतरण की आशंका को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर पैसे और अन्य लाभ का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

धवारी क्षेत्र में चांदमारी रोड के पास स्थित एक मकान में कथित धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ शुक्ला के अनुसार उन्हें शिकायत मिली थी कि मकान में मौजूद महिलाओं और पुरुषों को पैसे व नौकरी का प्रलोभन देने के साथ कथित तौर पर डराकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मकान के अंदर करीब 15 लोग मिले। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया। बाद में मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई।

पैसे का लालच देकर दबाव बनाने का आरोप
कोतवाली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा के अनुसार धवारी निवासी आशा चौधरी के पति का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था और परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। पुलिस के मुताबिक करीब चार साल पहले आशा का संपर्क रामनरेश चौधरी और उसके परिवार से हुआ था। पुलिस के अनुसार यह परिवार ईसाई धर्म अपना चुका था। आरोप है कि संबंधित परिवार ने आशा को धर्म परिवर्तन करने पर समस्याओं का समाधान होने और आर्थिक मदद मिलने का प्रलोभन दिया। कथित तौर पर उन पर कई बार दबाव भी बनाया गया लेकिन आशा ने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: रतलाम: कच्ची शराब की तस्करी करते राजस्थान के दो युवक पकड़े, खुलासे में सामने आया वाहन चोर गिरोह, 6 बाइक बरामद

धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(ए), 351(3) और 3(5) के साथ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मकान से धार्मिक सामग्री जब्त किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। 

सात दिन में सामने आए धर्मांतरण के दो मामले
शहर में पिछले सात दिनों के भीतर धर्मांतरण से जुड़े दो मामले सामने आने की बात कही जा रही है। इससे पहले कोलगवां थाना क्षेत्र के टिकुरिया टोला में एक मकान में धर्मांतरण का आरोप लगा था। उस मामले में एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अब धवारी क्षेत्र में सामने आए मामले के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ाने की बात कही है। नगर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बातचीत में कहा कि पुलिस ऐसे मामलों को लेकर अलर्ट है और जहां भी इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ और किराएदारों की सूची तैयार कराने की बात भी कही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्रेटर नोएडा में बदला मौसम, आंधी के साथ हुई तेज बारिश

12 Oct 2026

माता तपेश्वरी मंदिर: 350 साल पुरानी सिद्धपीठ में मन्नत पूरी होने पर भक्त जलवाते हैं अखंड ज्योति

11 Oct 2026

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, इमरजेंसी खिड़की से अंदर जाते दिखे यात्री

11 Oct 2026

पुलिस उपायुक्त यातायात ने ब्रीफिंग एवं फुट पेट्रोलिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

11 Oct 2026

केमिकल की आपूर्ति का झांसा देकर कारोबारी से 18.31 लाख रुपये की ठगी, तीन गिरफ्तार

11 Oct 2026
विज्ञापन

Meerut: सीता स्वयंवर के बाद हुआ परशुराम-लक्ष्मण संवाद

11 Oct 2026

Meerut: भैंसाली ग्राउंड में पानी भरने से रामलीला भवन में हुआ मंचन

11 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: 49वीं रामलीला का आयोजन, गणेश पूजन से हुई शुरुआत

11 Oct 2026

महिला सुरक्षा को लेकर गोला में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

11 Oct 2026

नारी शक्ति अभियान के तहत सिकरीगंज में पुलिस का पैदल मार्च

11 Oct 2026

गोरखपुर: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

11 Oct 2026

गोरखपुर: नवरात्र के पहले दिन माता मातेश्वरी सेवा दरबार से निकली शोभायात्रा

11 Oct 2026

Meerut: माता कौशल्या से आज्ञा लेकर विश्वामित्र के साथ यज्ञ रक्षा को निकले राम-लक्ष्मण

11 Oct 2026

Meerut: विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए प्रभू श्रीराम ने उठाए शस्त्र

11 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन भटहट में एक दर्जन स्थानों पर हुई कलश स्थापना

11 Oct 2026

गोरखपुर: डॉ. रामविलास भारती की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

11 Oct 2026

कानपुर: नहर में उतराता मिला नवजात का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

11 Oct 2026

कानपुर: एस्केप कैफे लाउंज में छापेमारी, बरामद हुए कई हुक्के

11 Oct 2026

नवरात्र में भटहट कस्बे में गंदगी का अंबार

11 Oct 2026

अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कुचला, पत्नी की मौत

11 Oct 2026

हरियाणा के खेल मंत्री शूटिंग चैंपियनशिप में पहुंचे

11 Oct 2026

नोएडा में गणेश पूजन से रामलीला का शुभारंभ

11 Oct 2026

गुरुग्राम में 2019 से नई खेल सामग्री नहीं

11 Oct 2026

आरती राव बोलीं- गुरुग्राम अस्पताल निर्माण पर राजनीति उचित नहीं

11 Oct 2026

गैरसैंण में यूकेडी और यूकेडी डेमोक्रेटिक के बीच घमासान

11 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन मां भगवती की चौकियों में गूंजे भजन, भक्तों ने लगाए जयकारे

11 Oct 2026

गोरखपुर: शारदीय नवरात्र के पहले दिन बुढ़िया माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Oct 2026

स्वास्थ्य मंत्री ने तीन नए स्वास्थ्य केंद्र खोले

11 Oct 2026

जालंधर में हर्ष फायरिंग, महिला की मौत; बच्चे समेत दो लोग घायल

11 Oct 2026

कर्णप्रयाग: मां चंडिका की पूजा अर्चना के साथ हुई पद यात्रा शुरू, 20 को पहुंचेगी देहरादून

11 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed