Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sidhi News
›
VIDEO : Robbery took place after breaking into the house in Bithauli, thieves took away earrings and anklets.
{"_id":"67518cc397c3e1f19f0335db","slug":"robbery-took-place-after-breaking-into-the-house-in-bithauli-thieves-took-away-earrings-and-anklets-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2385267-2024-12-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिठौली मे घर मे घुसकर हुई लूट, कान के बाली और पैरो की पायल काटकर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिठौली मे घर मे घुसकर हुई लूट, कान के बाली और पैरो की पायल काटकर ले गए चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 12:23 PM IST
Link Copied
बिठौली मे घर मे घुसकर हुई लूट, कान के बाली और पैरो की पायल काटकर ले गए चोर
सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिठौली मे रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति के घर में लूट की घटना निकलकर सामने आई है। जहा अमिलिया थाना अंतर्गत राजबहादुर पटेल के घर में हाथों में धार-दार हथियार लेकर तीन लोग घर में घुसे। जहा महिला और उनके पति के साथ मारपीट करते हुए लाखों रुपए के गहने और नगद राशि चुराकर चोर ले गए। मरणासन्न अवस्था में दोनों को घर में ही फेंक दिया जिसके बाद परिवार के अन्य लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी ले जहां उनका इलाज गंभीर हालत में चल रहा है।
घायल ममता पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है की मैं घर पर सो रही थी मेरे साथ मेरे पति भी थे। अचानक घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर तीन बदमाश अंदर घुसे और सबसे पहले मेरे चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद मेरे पति के ऊपर भी डंडों से हमला किया गया। उन्हें मरणासन्न अवस्था में घर के एक कोने में फेंक दिया गया। इसके बाद एक व्यक्ति ने मेरा मोबाइल फोन चुरा लिया और मेरे कानों की बाली और मेरे पैरों की पायल और बिछिया तक खींच कर लें गए। यह घटना आज गुरुवार की सुबह 3 बजे से 4 बजे के बीच की है।
पड़ोसी रतिमान पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि करीब 4 बजे सुबह जब तेज आवाज रोने की सुनाई दी तब हम लोग अपने पड़ोसी राजभान पटेल के घर पहुंचे तब दोनों को घायल अवस्था में देखा और उनके घर पूरी तरह से बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि हमारे साथ तीन लोगों ने मिलकर लूटपाट की है और हमें मारपीट फेंक दिया है।
वही संबंध में जब एसपी सीधी डॉक्टर रविंद्र वर्मा से बात की गई तब उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है लेकिन आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।