सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान एक ग्रुप ने ऐसा कारनामा किया कि देख कर सभी हैरान रह गए। इस ग्रुप ने कीलों पर लेटकर ऊपर रखे पत्थर को हथौड़े से तोड़ा, जिसे देखने वालों के होश उड़ गए। यह घटना गुरुवार को बागेश्वर धाम के संत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा के दौरान हुई। पांच युवक कीलों पर लेट कर पत्थर तोड़ते हुए एक अद्भुत प्रदर्शन कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बागेश्वर धाम के संत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस ग्रुप का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में रोज नए-नए कलाकार और नेता शामिल हो रहे हैं। 21 नवंबर से शुरू हुई यह यात्रा छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से चलकर गुरुवार को ओरछा पहुंची। यात्रा शुक्रवार को ओरछा से आगे बढ़ेगी।
इस यात्रा में मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और कुंडा के विधायक राजा भैया भी शामिल हुए थे। इससे पहले, फिल्म अभिनेता संजय दत्त और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी यात्रा में शामिल हुए थे।
Next Article
Followed