{"_id":"67484bab54395e89e40b1ea3","slug":"video-makhayamatara-yaga-bl-paragata-para-ha-thharamaka-nagara-ka-vakasata-karana-ka-karaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रगति पर है धार्मिक नगरी को विकसित करने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रगति पर है धार्मिक नगरी को विकसित करने का कार्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चित्रकूट पहुंचे। वह तय समय से पहले ही यहां पहुंच गए। सीएम योगी चित्रकूट में कर्वी के सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। यहां से मुख्यमंत्री रामघाट में गंगा आरती करने पहुंचे। उन्होंने मतगजेंद्रनाथ स्वामी की पूजा की। सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चित्रकूट को ऐतिहासिक पौराणिक और धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। पौराणिक स्थान लालपुर और राजापुर को विकसित किया जा रहा है। कई भौतिक सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को राज्य का दर्जा दिलाया गया है। अब यहां कुछ नए पाठ्यक्रम शामिल कर सामान्य बच्चे भी पढ़ सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।