सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   VIDEO : Block committee chairperson removed from her post in Yamunanagar, no-confidence motion pass

VIDEO : यमुनानगर में ब्लॉक समिति चेयरपर्सन की गई कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव पास

bhupendra singh भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:07 PM IST
VIDEO : Block committee chairperson removed from her post in Yamunanagar, no-confidence motion pass
यमुनानगर में ब्लॉक समिति बिलासपुर की चेयरपर्सन सुनीता देवी की वीरवार को कुर्सी चली गई। चेयरपर्सन ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। ब्लॉक समिति के 25 में से 24 सदस्यों ने आज उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लिया। सभी सदस्य व्यक्तिगत रूप से एडीसी आयुष सिन्हा के समक्ष चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लेने पहुंचे। अब आगामी बैठक बुलाकर नई चेयरपर्सन का चयन किया जाएगा। 2022 में बनी थी चेयरपर्सन सुनीता देवी ब्लॉक समिति के वार्ड चार से वर्ष 2022 में सदस्य चुनी गई थी। वह और उनके पति भूषण गुर्जर पहले कांग्रेस में ही थे। चुनाव जीतने के बाद वह दोनों भाजपा में शामिल हो गए थे। इसका इनाम उन्हें मिला भी था। भाजपा ने सुनीता देवी को ब्लॉक समिति बिलासपुर की चेयरपर्सन नियुक्त किया था। सुनीता को चेयरपर्सन के चुनाव के लिए 25 में से 24 सदस्यों ने एकतरफा समर्थन दिया था। जबकि वार्ड नंबर 9 की सदस्य मौके पर नहीं पहुंची थी। लहर देख कर कांग्रेस में हो गई थीं शामिल डेढ़ माह पहले हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की लहर को देखते हुए सुनीता देवी व भूषण गुर्जर दोनों भाजपा को छोड़ कर पाला बदल लिया था। साढौरा विधायक रेनू बाला के समर्थन में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उनका यही निर्णय उनके गले की फांस बन गया। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा दोबारा सत्ता में आ गई। जिस पर ब्लॉक समिति के सारे सदस्य सुनीता देवी के खिलाफ हो गए। पहले 18 सदस्य उनके खिलाफ थे, लेकिन मंगलवार को 25 में से 24 सदस्य एकजुट हो गए। सभी ने साढौरा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह की अध्यक्षता में अंबाला मार्ग पर उनके रिजोर्ट में बैठक की थी। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एडीसी की तरफ से सभी सदस्यों को निजी तौर पर पत्र भेजा था। सदस्यों ने कार्यशैली पर उठाए थे सवाल अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सभी सदस्यों को आज एडीसी कार्यालय में बुलाया गया था। पहले समिति के 18 सदस्यों द्वारा एडीसी को पत्र लिखकर सूचित किया गया था कि मौजूदा अध्यक्ष सुनीता देवी की कार्यशैली सही नहीं है। उनकी कार्यशैली से कोई भी सदस्य संतुष्ट नहीं है। इसलिए सभी सदस्य अध्यक्ष को बदलने की मांग करते है। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक बुलाने की मांग की गई थी। सदस्यों ने मांग की है कि नए अध्यक्ष का चुनाव जल्द किया जाए। मौजूदा समय में खंड बिलासपुर की ब्लाॅक समिति में 12 महिला सदस्य हैं। चेयरपर्सन का पद महिला के लिए आरक्षित है। जिसे सदस्य चुनेंगे वही चेयरपर्सन होंगी: राजेश सपरा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा का कहना है कि ब्लॉक समिति बिलासपुर की चेयरपर्सन सुनीता देवी के खिलाफ सभी सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद बैठक कर जल्द ही नई चेयरपर्सन का चयन किया जाएगा। जल्द ही आगामी तारीख रखी जाएगी: नरेंद्र सिंह डीडीपीओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि चेयरपर्सन सुनीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। उन्हें चेयरपर्सन की कुर्सी से हटा दिया गया है। 25 में से 24 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया था। जल्द ही नई चेयरपर्सन का चुनाव करने के लिए मीटिंग बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Tikamgarh News: अमेरिका से यात्रा में शामिल होने आया धीरेंद्र शास्त्री का खास शिष्य, उपहार भी लाया; कही यह बात

28 Nov 2024

VIDEO : सीतापुर: बहन की शादी का इंतजाम देखने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, शाम को था विवाह

28 Nov 2024

Ujjain News: क्रिकेटर आकाश मधवाल बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, कहा- दर्शन कर मैं धन्य हो गया; देखें वीडियो

28 Nov 2024

VIDEO : Raebareli: जमीन कब्जे की शिकायत करने पर दबंगों ने प्रधान पति को घर में घुसकर गोली मारी

28 Nov 2024

VIDEO : किशनपुरा की फैक्टरी में लगी भीषण आग, अब तक 15 से ज्यादा गाड़ियां कर चुकी है पानी की बौछार

28 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खिलाड़ियों का जलवा

28 Nov 2024

VIDEO : झज्जर में पैदल जा रहे दृष्टिहीन युवकों को टक्कर मार बाइक सवार फरार

विज्ञापन

Tikamgarh News: धीरेंद्र शास्त्री ने बताया- भारत कैसे बनेगा हिंदू राष्ट्र, आज ओरछा पहुंचेगी सनातन पदयात्रा

28 Nov 2024

VIDEO : टोहाना में कार में लगी आग, चालक की जलने से मौत

28 Nov 2024

VIDEO : कुरुक्षेत्र में गीता रन का आयोजन, एक साथ दौड़े हजारों लोग

28 Nov 2024

Sambhal Violence: संभल में हिंसा करने वालों पर यूपी सरकार सख्त

28 Nov 2024

Ajmer Dargah News: ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हिंदू शिव मंदिर होने का दावा

28 Nov 2024

VIDEO : एम्स निदेशक पहुंचे आईएमएस बीएचयू मोबाइल स्टंट की चर्चा, बंद मिला एसी, मोबाइल से खींचा फोटो, देखिए संवाददाता रबीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

28 Nov 2024

VIDEO : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सर्वहितकारी सेवाश्रम का समर्थन

27 Nov 2024

VIDEO : सदर सीएचसी पर आयोजित हुई बैठक

27 Nov 2024

VIDEO : कमिश्नर ने की आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

27 Nov 2024

VIDEO : बेतिया एस्टेट की जमीनों को अधिग्रहण को लेकर बिहार सरकार में अध्यदेश पारित, जमीन पर काबिज लोगों में हलचल

27 Nov 2024

VIDEO : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों ने बांटी मिठाई, दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के जीत का जश्न मनाया गया

27 Nov 2024

VIDEO : गाजीपुर में जनपदस्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 100 मीटर की दौड़ में रेवतीपुर के मोहित ने मारी बाजी

27 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी, ग्रुप ए में नालंदा इंटरनेशनल स्कूल सोनीपत ने पाया पहला स्थान

27 Nov 2024

VIDEO : सिरसा में बिना परमिट चलने वाली दो बसों क़ो किया इम्पाउंड, 196500 का लगाया जुर्माना

27 Nov 2024

VIDEO : उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, सुलह- समझौते के आधार पर करें निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

27 Nov 2024

VIDEO : नियमित योग करके रह सकते हैं स्वस्थ, योग प्रशिक्षक कृष्णा नायक की पदयात्रा बनेगी जागरूकता का कारण

27 Nov 2024

VIDEO : पुराने गंगापुल की एक और कोठी के सुरक्षा जाल में 10 फीट लंबी दरार

27 Nov 2024

VIDEO : नोएडा शहर के उद्यमी प्राधिकरण की लापरवाही से त्रस्त, सीवर-सड़क और जलभराव बना मुसीबत

27 Nov 2024

Sanatan Hindu Unity Padyatra: बाबा बागेश्वर की यात्रा में चल रहा डीजे वाहन पलटा, दबने से पांच घायल

27 Nov 2024

VIDEO : रेल गंगापुल पर कॉशन से निकल रही ट्रेनें, वर्ष 1908 में इंग्लैंड की कंपनी ने कराया था निर्माण

27 Nov 2024

VIDEO : घर पर आटा नहीं... भूखे पेट स्कूल आया हूं, मासूम अमृत अब नहीं सोएगा भूखा, मदद को बढ़े हाथ

27 Nov 2024

VIDEO : हमीरपुर में खाद न मिलने से किसानों ने कालपी मार्ग किया जाम

27 Nov 2024

VIDEO : तीन माह में 50 प्रतिशत टूटी 2 करोड़ 70 लाख की सड़क, सिरसा पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

27 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed