{"_id":"674153ff657f16f9d9019fa5","slug":"police-recovered-ganja-trees-and-arrested-the-accused-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2345261-2024-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: पुलिस ने गांजे की खेती का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, गांजे के 84 अवैध पेड़ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: पुलिस ने गांजे की खेती का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, गांजे के 84 अवैध पेड़ बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 23 Nov 2024 04:06 PM IST
टीकमगढ़ जिले के पंचमपुरा गांव में पुलिस ने छापा मारकर अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचमपुरा गांव में पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध गांजे की खेती की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापा मारकर पंचमपुरा गांव के निवासी ब्रह्मभान यादव के खेत से 84 अवैध गांजे के पेड़ बरामद किए। इनका कुल वजन 1 क्विंटल 5 किलोग्राम है। पुलिस ने इसकी बाजार कीमत लगभग 3,15,450 रुपये आंकी है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने बताया कि टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने पंचमपुरा गांव के निवासी ब्रह्मभान यादव के खेत से अवैध गांजा बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जारी रहेगी पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि टीकमगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।