ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
अब केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार का महिलाओं-बच्चियों से हो रही हैवानियत पर बेतुका बयान, कहा, इतने बड़े देश में रेप की एक-दो घटनाएं हों तो बात का बतंगड़ बनाना ठीक नहीं
‘रेप’ पर मोदी के मंत्री का बेतुका बयान
2.
मध्य प्रदेश के इंदौर में चार महीने की बच्ची से रेप के आरोपी युवक की पीड़ित मां ने अदालत परिसर में ही कर दी पिटाई
रेप पीड़ित बच्ची की मां का छलका दर्द
3.
यूपी के मुजफ्फरनगर में 13 साल की बच्ची से हैवानियत, नशीली दवा देकर डॉक्टर ने किया बच्ची से तीन दिन तक रेप
मुजफ्फरनगर में 13 साल की बच्ची से हैवानियत
4.
आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक वाकया, महिला का इलाज कराते बनाया आपत्तिजनक वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़िता ने लगाई पीएम- सीएम से गुहार
मेडिकल कॉलेज में महिला के इलाज का आपत्तिजनक वीडियो
5.
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में हुई अमित शाह की रैली में लगा BJP का बड़ा पोस्टर, लेकिन नहीं दिखा PM मोदी का नाम और चेहरा
शाह की रैली में ‘मोदी’ नहीं बीजेपी का बड़ा पोस्टर
6.
चीन में रेसिंग प्रैक्टिस के दौरान दो नाव पलटने से 17 लोगों की मौत, ताओहुआजियांग नदी में शनिवार को हुआ हादसा
चीन में नाव डूबने से 17 की मौत
7.
सऊदी अरब के रॉयल पैलेस के पास भारी गोलीबारी और संदिग्ध ड्रोन उड़ने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर तख्ता-पलट की अफवाह
सऊदी रॉयल पैलेस में गोलीबारी के बाद तख्तापलट की अटकलें
8.
देश में मोदी सरकार बनने के बाद पेट्रोल-डीजल ने तोड़ा सितंबर 2013 का रिकॉर्ड, पेट्रोल 4 और डीजल छह रुपये हुआ महंगा
सबसे ऊंचे रेट हुए पेट्रोल- डीजल के
9.
वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने भारतीयों के सामने की बदसलूकी, बीएसएफ ने दर्ज की शिकायत
वाघा बॉर्डर पर पाक क्रिकेटर की उकसावे वाली हरकत
10.
पृथ्वी दिवस पर गूगल ने डूडल के जरिए दिया मशहूर जंतु वैज्ञानिक डॉ. जेन गुडॉल का धरती को बचाने का संदेश
पृथ्वी दिवस पर गूगल का खास वीडियो मैसेज