{"_id":"6ada12b517efc3db6e04be1c","slug":"video-95-gold-ornaments-seized-in-amritsar-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में ज्वेलर्स की दुकान पर BIS की कार्रवाई, 95 सोने के आभूषण जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में ज्वेलर्स की दुकान पर BIS की कार्रवाई, 95 सोने के आभूषण जब्त
भारतीय मानक ब्यूरो के जम्मू एवं कश्मीर शाखा कार्यालय की टीम ने अमृतसर के छेहरटा स्थित प्रताप बाजार में एक पंजीकृत ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए 95 सोने के आभूषण जब्त किए हैं। इन आभूषणों का कुल वजन 467.44 ग्राम है। यह कार्रवाई हॉलमार्किंग संबंधी नियमों के कथित उल्लंघन की सूचना मिलने के बाद की गई।
अधिकारियों ने प्रतिष्ठान में बिक्री के लिए रखे सोने के आभूषणों की जांच की। इस दौरान 91 आभूषण, जिनका वजन 447.11 ग्राम था, पर अपूर्ण या निर्धारित मानकों के अनुरूप हॉलमार्किंग नहीं मिली। वहीं, चार आभूषण, जिनका वजन 20.33 ग्राम था, निर्धारित बीआईएस हॉलमार्क के बिना पाए गए।
अधिकारियों के अनुसार, कुछ आभूषणों पर बीआईएस लोगो और 916 जैसी शुद्धता संबंधी मार्किंग मौजूद थी, लेकिन उन पर आवश्यक एययूआईडी या पूरा हॉलमार्क नहीं था। जब्त आभूषणों की सूची तैयार कर भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 की धारा 28 के तहत उन्हें सीलबंद कर दिया गया है। मामले से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे केवल बीआईएस लोगो या 916 की मार्किंग देखकर आभूषण न खरीदें। खरीदारी से पहले निर्धारित हॉलमार्क और छह अंकों या अक्षरों वाले HUID को BIS केअर ऐप के वेरिफाई एचयूआईडी विकल्प से सत्यापित करें। ब्यूरो ने स्पष्ट किया कि किसी ज्वेलर्स का पंजीकृत होना दुकान में मौजूद प्रत्येक आभूषण के हॉलमार्क युक्त होने की गारंटी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।