{"_id":"69b1672bddca4cdefb06f148","slug":"video-ajnala-fard-center-machine-is-pure-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला फर्द केंद्र की मशीन खराब, घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला फर्द केंद्र की मशीन खराब, घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटे लोग
Ankesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:29 PM IST
Link Copied
अजनाला के फर्द केंद्र में मशीन खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से मशीन बंद होने के चलते फर्द जारी नहीं हो पा रही है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
फर्द लेने पहुंचे लोगों ने बताया कि वे पिछले दो से तीन दिनों से लगातार केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि मशीन खराब है। लोगों का कहना है कि फर्द न मिलने के कारण उनके कई सरकारी और जमीन से जुड़े काम रुके हुए हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मशीन को ठीक करवाया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
इस संबंध में फर्द केंद्र में तैनात कर्मचारी बलविंदर सिंह ने बताया कि मशीन खराब होने के कारण यह समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को शिकायत कर दी गई है और उम्मीद है कि मशीन जल्द ही ठीक हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।