{"_id":"6a4bc29ce9e2562714037bdf","slug":"video-amritsar-two-accused-arrested-for-firing-at-businessmans-shop-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: कारोबारी की दुकान पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: कारोबारी की दुकान पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर में एक कारोबारी की दुकान पर फायरिंग और रंगदारी के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 1 जुलाई को एक व्यापारी की दुकान के शटर पर गोलियां चलाई गई थीं। प्रारंभ में व्यापारी शिकायत दर्ज कराने से हिचकिचा रहा था, लेकिन पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि घटना से पहले कारोबारी को रंगदारी की धमकी भरे फोन भी आए थे।
इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में बीएनएस की धारा 125 तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। तकनीकी और मानव खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन और सजनप्रीत सिंह उर्फ साजन की पहचान कर उन्हें मजीठा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, अमृतसर लाते समय जशनप्रीत ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। आरोप है कि उसने एस्कॉर्ट कर रहे पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और एक एएसआई की सरकारी कारबाइन छीनकर पुलिस पार्टी पर तान दी। संघर्ष के दौरान एएसआई सतनाम सिंह ने कारबाइन की नाल नीचे कर दी, जिससे चली गोली जशनप्रीत के बाएं पैर में लग गई। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि जशनप्रीत के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है। घटना के संबंध में थाना सिविल लाइंस में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत एक और एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।