{"_id":"6995946e96fcbae2880919e1","slug":"video-college-bus-hits-woman-riding-scooter-in-amritsar-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: कॉलेज बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: कॉलेज बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर
अमृतसर के थाना कंटोनमेंट क्षेत्र अंतर्गत वाल्मीकि चौक पर तेज रफ्तार कॉलेज बस ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय भगवंत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राहगीरों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल महिला के बेटे गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी माता 29 जनवरी सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक्टिवा (पीबी 02 ईजी 8535) पर सवार होकर श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से एसबीएस नर्सिंग कॉलेज की बस (पीबी 02 ईजेड 1669) ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक महिला को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है।
एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि बस और चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।